फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जो मुफ्त में होते थे, उसी ऑपरेशन के लिए देने पड़ रहे हजारों रुपये

Fri, 27 Oct 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कुछ माह पहले जो ऑपरेशन मरीजों के मुफ्त किए जा रहे थे, वही ऑपरेशन करवाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 42,000 से 55,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अक्तूबर में 200 ऑपरेशन मुफ्त करने का दावा कर रहा है, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए मरीजों से हजारों रुपये लिए जा रहे हैं। हड्डी रोग विभाग में शुक्रवार को दो मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इनमें देविया राम पुत्र रिझू राम निवासी गांव पनेठ डाकघर चूड़ी का हिप का ऑपरेशन किया गया। उन्हें ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए कंपनी को 55,000 रुपये का भुगताना करना पड़ा। दूसरा ऑपरेशन बृज लाल पुत्र धारो राम निवासी गांव कैमली डाकघर सलूणी का हुआ। उनकी बाजू टूटी हुई थी। इसे जोड़ने में शिकंजा सहित अन्य उपकरण इस्तेमाल होने थे। इसकी खरीद के लिए उन्हें 42,000 रुपये देने पड़े। इन मरीजों के पास हिमकेयर के कार्ड थे। मरीजों ने ऑपरेशन से पूर्व हिमकेयर और स्मार्ट कार्ड दिखाए भी थे, लेकिन हिमकेयर योजना में बजट न होने के कारण मरीजों को ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए कहा गया। हालांकि, इससे पहले सरकार हिमकेयर योजना में कंपनी को मरीजों के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले सामान के बिलों का भुगतान करती थी। बजट के अभाव में मरीजों को ऑपरेशन से पूर्व कंपनी को पैसे देकर सामान खरीदना पड़ रहा है।

कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि ऑपरेशन के लिए पैसे लगने की शिकायत किसी भी मरीज ने नहीं की है। शिकायत आने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में रोजाना मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यदि मरीजों से ऑपरेशन के लिए पैसे लिए गए हैं तो इसकी पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इस मामले को प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक के ध्यान में भी लाएं, जिससे सभी मिलकर इसका समाधान कर सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें