फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड अब आगामी दिनों में उपमंडल धरवाला के तहत आने वाले क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेगा। इसके लिए शिमला से टीम चंबा पहुंचेंगी जो क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के गृह क्षेत्र में निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

यदि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उचित जुर्माना भी ठोंका जाएगा। सर्दियों के मौसम के चलते अब बोर्ड की टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी।
कुछेक उपभोक्ता बिजली बिल बचाने के चक्कर में मीटर रीडिंग के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही कुंडी लगाकर सीधा बिजली का इस्तेमाल करते हैं जिससे बिजली का बिल कम आता है। इससे पहले भी इन क्षेत्रों में इस तरह के कई मामले सामने आ चके हैं। बहरहाल सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद यहां बिजली की खपत बढ़ गई है लेकिन मीटर रीडिंग लोड के हिसाब से नहीं आ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए अब शिमला से टीम पहुंचेंगी जो औचक निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ेगी। इसके बारे में बोर्ड के मुख्य कार्यालय में भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड धरवाला के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली का लोड ज्यादा आ रहा है। ऐसे में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की शिकायत की गई है और आगामी समय में टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें