फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाहरी राज्यों से आने वालों को करवाना होगा पंजीकरण

Thu, 19 Sep 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों, धार्मिक संगठनों और सभी वर्गों को पुलिस थाना में पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद वह अपना कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस थाना में पहले वेरिफिकेशन होगी। उसके बाद ही वे आसपास के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। बिना पंजीकरण आने वाले लोगों को यहां से खदेड़ दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा विकास खंड कार्यालय तीसा में हुई पीस कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चुराह के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने की। इसमें समाज हित के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिस तरीके से प्रदेश में सांप्रदायिक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर पीस कमेटी ने विकास खंड कार्यालय तीसा में बैठक की। इसमें पीस कमेटी के सभी सदस्यों ने विचार रखे। एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह है कि पंचायत में अगर कोई बाहरी राज्यों से व्यक्ति रह रहे हैं तो वह पंचायत स्तर पर भी उनकी वेरिफिकेशन व उनका पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें