चंबा। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के अधिकतर के पुश्तैनी आशियाने दूसरे गांव में भी थे। ऐसे में इस घटना के बाद वह अपने परिवार सहित वहां रहने के लिए चले गए, जबकि चार परिवार ऐसे थे, जिनके पास यही आशियाने थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने रिश्तेदारों के घरों में पनाह ली है। हालांकि, एसडीएम सलूणी की तरफ से उन परिवारों को रहने के लिए प्रबंध करने के लिए बोला गया था, लेकिन परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के पास रहने के लिए कहा। इसके चलते प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के रहने के लिए अलग से कोई प्रबंध नहीं किया है। सभी परिवार या तो पुश्तैनी घरों में चले गए हैं या फिर अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रह रहे हैं। संवाद