फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

Fri, 26 Apr 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत जंदरोग पंचायत में जागरूकता अ​भियान के दौरान मौजूद लोग
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्वीप टीम भटियात मिशन 414 के तहत लोकसभा चुनाव के लिए कई तरह के कार्यक्रम करवा रही है। स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ. आकाशदीप शर्मा के नेतृत्व में जंदरोंग पंचायत का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन

जंदरोंग पंचायत में पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग की पहल पर ऐसे बूथ पर लोगों को मतदान के लिए अधिक प्रेरित किया जा रहा है। जंदरोंग पंचायत में स्वीप टीम ने हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी आकाशदीप ने कहा कि मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इसके अतिरिक्त स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददरियाड़ा में विद्यार्थियों के साथ कई गतिविधियां कीं, जिसमें निमंत्रण पत्र बनाना, पेंटिंग, नारा लेखन इत्यादि किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जंदरोंग पंचायत में भटियात का सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ चक्की भी आता है। यहां पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर पैदल सप्ऊर करना पड़ता है। यहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, बीएलओ आशा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर आरती और स्वीप टीम से बलवान सिंह, आकाशदीप उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें