फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 100 मीटर लंबी बिजली के तार और दो खंभे चुरा ले गए चोर

Wed, 03 Jan 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह की सेईकोठी पंचायत में बिजली के खंभे से चोरी करने के लिए काटी  गई तार।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल की मंगली पंचायत के भोड़ास गांव से हैलरा के लिए बिछाए गए 11 केवी बिजली लाइन के तार चोर काटकर ले गए हैं। करीब 100 मीटर तार के साथ चोर लोहे के 2 खंभे भी ले गए हैं।
विज्ञापन

बिजली के तार चोरी होने के बाद हैलरा गांव में तीन दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव के लिए बिछाई गई लाइन की जांच करने पहुंचे लोगों को तार चोरी होने की बात पता चली। उन्होंने इसकी सूचना बिजली बोर्ड को दी। इसकी शिकायत बोर्ड प्रबंधन ने तीसा थाना में करवाई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग उठाई है कि बिजली के तार चोरी करने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चुराह उपमंडल की सेईकोठी पंचायत का हैलरा आखिरी गांव है। यह दुर्गम क्षेत्र है। ग्रामीण सड़क सुविधा से भी वंचित हैं। गांव में चार परिवार बीते तीन दिन से अंधेरे में हैं।
बिजली बोर्ड ने हैलरा गांव के लिए मंगली पंचायत के भोड़ास गांव से 11 केवी बिजली लाइन बिछाई थी। बीती सोमवार रात को चोर बिजली के तार ही चुराकर ले गए हैं। मंगलवार को बोर्ड के कर्मचारी बार-बार ट्रांसफार्मर में फ्यूज डाल रहे थे, लेकिन यह बार-बार उड़ जा रहा था। ग्रामीण ट्रांसफार्म का फ्यूज चेक करने के लिए पहुंचे तो देखा कि बिजली का तार ही गायब था। एक सप्ताह पहले मंगली पंचायत के गांव भोड़ास के लिए लाइन के खंभे बदलने का कार्य चल रहा था। चोर लोहे के दो खंभे भी ले गए हैं। इसकी शिकायत बोर्ड प्रबंधन ने तीसा थाना में करवाई है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बाबत संबंधित सहायक अभियंता से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा में चुराह की सेईकोठी पंचायत में बिजली के खंभे से चोरी करने के लिए काटी  गई तार।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें