फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांजू में चोरों ने उड़ाई नकदी और आभूषण

विज्ञापन
thief theft cash and ornaments from house
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत चांजू में एक घर से शातिरों ने नकदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर लिया। शातिर घर से करीब 70 हजार की नकदी उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चुराह की ग्राम पंचायत चांजू के गांव जखला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा पुत्र पून्नू राम निवासी गांव जखला पंचायत चांजू ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल शुक्रा में में शाम करीब सात बजे गए थे। उसके गांव से उसकी ससुराल महज आधा किलोमीटर दूर है। मंगलवार सुबह वह अपने परिवार के साथ अपने घर वापस लौटा तो घर के भीतर का दृश्य देखकर हैरान हो गया।
मकान के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शंका होने पर उन्होंने जब कमरे के भीतर मौजूद गोदरेज की अलमारी को खोलकर देखा तो पाया कि वहां रखी 70 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़े कान की बाली और एक सोने की चेन गायब है। घरवालों ने तुरंत चोरी की वारदात के बारे में पुलिस चौकी नकरोड़ को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घर वालों से पूछताछ की। चोर घर के वेंटिलेटर से कमरे में घुसे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी पर शंका होने की बात पूछी तो घर वालों ने किसी पर भी संदेश नहीं जताया। चोर ने अपने काम को इतनी सफाई से अंजाम दिया है कि उसने गोदरेज की अलमारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऐसे में पुलिस भी इस बात पर हैरान है कि आखिर चोर ने अलमारी को तोड़े बगैर कैसे उसके भीतर रखी नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। फिलहाल चोरी की इस वारदात को लेकर चांजू पंचायत में दहशत का माहौल है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने चोरी की वारदात की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें