फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राम ते लछमण चौपड़ खेले... से खूब बांधा समां

Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेहरी भरमौरी के नाम रही जालपा हिडिंबा माता जातर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। जालपा हिडिंबा माता जातर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक जेहरी भरमौरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके पहाड़ी और पारंपरिक लोकगीतों ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा पंडाल झूमता रहा।
जेहरी भरमौरी ने एक के बाद एक लोकप्रिय पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से राम ते लछमण चौपड़ खेले और अबे राम कने दो गल्ला लाने जो रहिया जैसे लोकगीतों पर दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उनकी प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया और स्टार नाइट पूरी तरह उनके नाम रही। वहीं, अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाने का प्रयास किया। हालांकि, दर्शकों के बीच सबसे अधिक चर्चा जेहरी भरमौरी के गीतों और उनकी दमदार मंचीय प्रस्तुति की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जालपा हिडिंबा माता जातर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और स्थानीय लोगों की सराहना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें