फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू के दंगल में नहीं होगी महिलाओं की कुश्ती

Sat, 20 Jun 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी स्कूल के पास 24 को होगा दंगल मेला, बैठक में तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन

बड़ी माली के विजेता को 45 हजार, छोटी माली जीतने वाले को मिलेंगे 27 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र की चांजू पंचायत में 24 जून को पंचवटी चांजू स्कूल के पास पारंपरिक दंगल मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर दंगल कमेटी चांजू की बैठक हुई।
इसमें मेले के सफल आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दंगल कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस बार बड़ी माली के विजेता पहलवान को 45 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। छोटी माली के विजेता पहलवान को 27 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। पंचायत चांजू के पहलवानों में से चुने जाने वाले चांजू कुमार को 15 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि इस बार महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों की कुश्ती नहीं करवाई जाएगी। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों की एंट्री दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। दोपहर बाद 3 बजे के बाद किसी भी पहलवान की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। मेले में क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न भागों से नामी पहलवान भाग लेंगे। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के स्वागत, सुरक्षा प्रबंधों तथा दर्शकों की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें