फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लचोड़ी-बिंदोखी सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

Tue, 18 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के लचौड़ी–बिंदोखी मार्ग पर तारकोल बिछाने के कार्य में जुटी विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। लचौड़ी-बिंदोखी सड़क पर अब लोगों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी होने लगी है। सड़क पर सोमवार से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सड़क की खराब स्थिति, धूल-मिट्टी और कच्चे हिस्सों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार लचौड़ी-बिंदोखी की 18 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण कार्य पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में करीब नौ किलोमीटर हिस्से पर ब्लैक टॉपिंग का काम जारी है। मशीनरी, डंपर और कर्मचारियों की टीम तैनात है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश, महेंद्र, पवन, संजीव, हनीफ मोहम्मद, इरफान, कुलदीप, दीप राज और बलवंत कुमार ने बताया कि तारकोल बिछने की शुरुआत से धूल-मिट्टी से बड़ी राहत मिलेगी। दैनिक आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सड़क कार्य को धरातल पर लाने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का भी आभार व्यक्त किया।

सड़क का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सड़क के बेस को मजबूत किया जा रहा है। इससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। रजत सहगल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें