फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 5,539 युवाओं के भत्ते पर लगेगी रोक

Thu, 16 Mar 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 5,539 युवाओं को मिल रहे भत्ते पर इसी माह रोक लग जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से इसके बारे में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले भत्ते को बहाल करने के लिए प्रशिक्षु, बेरोजगारों को सी फार्म जमा करवाना होगा। इसके लिए कार्यालय की ओर से 30 अप्रैल अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

इस अवधि में युवा सी फार्म भरकर कार्यालय में जमा करवा सकेंगे। अगर युवा सी फार्म जमा नहीं करवाएंगे तो उन्हें आगामी समय में भत्ते की किस्त की अदायगी नहीं की जाएगी। हालांकि मार्च की किस्त की अदायगी कर दी जाएगी। इसके बाद भत्ते पर ऑनलाइन रोक लग जाएगी। कार्यालय की ओर से समय रहते यह निर्देश जारी करने का मकसद युवाओं को सूचित करना है जिससे युवा समय रहते अपना सी फार्म कार्यालय में जमा करवा सकें। जानकारी के मुताबिक जिले में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 2,937, बेरोजगार भत्ता योजना के तहत 2,577 और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत 25 लाभार्थी पंजीकृत हैं जिन्हें विभाग की ओर से नियमित तौर पर भत्तों की किस्त की अदायगी की जा रही है। कौशल विकास के तहत जहां युवा अपने कौशल निखार में इस राशि का इस्तेमाल कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी भत्ता योजना बेरोजगारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लाभार्थी जो योजना के तहत शर्तों को पूरा कर रहे हैं, उन्हें भी औद्योगिक भत्ता मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले पांच से दस सालों से इन योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मार्च की किस्त की अदायगी के बाद आगामी भत्तों पर रोक लग जाएगी। 30 अप्रैल तक लाभार्थी सी फार्म जमा करवा सकेंगे। फार्म जमा करवाने के बाद ही पात्र लाभार्थियों की किस्त बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें