चंबा। जिले के 27 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य अध्यापक बनाया गया है। विभाग ने इसके बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
पदोन्न्त हुए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ज्वाइन करने के बाद इसकी सूचना कार्यालय में दें। पदोन्नति के बाद जगदीश चंद को रूहणूकोठी, संजय कुमार को टिकरू, कासिम मोहम्मद को गरोहन-2, कमलेश कुमारी को कोहलड़ी, सत्या देवी को कडेड, ओम राज को मन्हुता, संजय कुमार को छतराड़ी, तिलक राज को सामरा, रेणू शर्मा को कूंर, कमल कुमार को बेही, शुभम चंद को चोबिया, शिशु कुमार को भजोत्रा, अनीता गुप्ता को कुरांह, जगरीतो देवी को जौवा, पाल सिंह को सेचूनाला, बाबू राम को गुनियाला, विजय कुमार को धरवास, वीना देवी को अथेड़, बबीता देवी को अवां, रमेश कुमार को चांगूई, पुष्पा कुमारी को बाही का बाग, हरविंद्र सिंह को कोहाल, दुर्गो देवी को जांगी, देवी को कीड़ी, इंद्र सिंह को उलांसा और प्रताप चंद को सिरड़ी में तैनात किया गया है। कार्यकारकी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि 27 मुख्य शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक बनाया गया है। इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।