फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: न बादल फटा और न ही नदियों में उफान, सोशल मीडिया ने फिर भी फैला दिया खौफ

Mon, 31 Aug 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बादल फटने और बाढ़ की झूठी खबरों से फैलाया जा रहा भ्रम, आधिकारिक सूचनाओं पर करें भरोसा : एडीएम
विज्ञापन

क्रॉअपुष्ट पोस्ट साझा करने वालों पर साइबर सेल की नजर, आईटी एक्ट समेत अन्य प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा के बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू होने से प्रशासन सतर्क हो गया है।
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भरमौर और आसपास के क्षेत्रों में बादल फटने और यात्रा मार्ग की नदियों में बाढ़ आने जैसी भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रसारित की जा रही हैं। प्रशासन ने ऐसी सूचनाओं को पूरी तरह अपुष्ट बताते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों से इन पर विश्वास न करने की अपील की है।
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से बादल फटने या यात्रा मार्ग की नदियों में बाढ़ आने संबंधी किसी ऐसी सूचना की पुष्टि नहीं की गई है। बिना सत्यापन के प्रसारित खबरों से श्रद्धालुओं में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी पोस्ट या खबर को आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट का प्रशासन गंभीरता से संज्ञान ले रहा है। ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संबंध में साइबर सेल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में बिना पुष्टि के झूठी या भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों और प्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी सूचना को लेकर संदेह होने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से उसकी पुष्टि की जा सकती है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को समय पर सही और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें