फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला में वाहन खड़ा करने के लिए नहीं मिलती जगह

Sun, 03 Nov 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के स्थानीय बाजार में पार्किंग का अभाव है। इसके चलते वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में लोगों को आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोगों की पार्किंग समस्या का आज तक हल नहीं हो सका है। पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने की कवायद भी सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। क्षेत्र में बाजार सहित विकास खंड कार्यालय और बैंक होने के कारण यहां काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मैहला बाजार करीब तीन पंचायतों का केंद्रबिंदु है। ऐसे में हजारों लोग रोजाना रोजमर्रा के कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा न होने से उन्हें जगह-जगह बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने पड़ते हैं। हालांकि, यहां निजी पार्किंग है, लेकिन वाहनों की बढ़ती तादाद के आगे वह नाकाफी है। चालकों रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, बंटू राम, राजेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद और राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे वे कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। पिछले दस सालों से वे मांग कर रहे हैं। वाहन मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मैहला बाजार में पार्किंग का निर्माण करवाया जाए। उधर, एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें