फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से नकरोड़ बाजार में हो रहा ट्रैफिक जाम

Sun, 27 Apr 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नकरोड़ बाजार में लगा जाम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुराह चंबा। नकरोड़ बाजार में सड़क किनारे अनावश्यक खड़ी रहने वाली टैक्सियों व अन्य वाहनों की वजह से रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। ट्रैफिक जाम होने से दुकानदारों के कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार प्रशासन व पुलिस से मांग कर रहे हैं कि नकरोड़ बाजार में अनावश्यक खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटाया जाए। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, योगराज, जय सिंह, प्यार सिंह और कमल कुमार ने बताया कि नकरोड़ बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या आम होती जा रही है। इसका एक ही कारण है कि सड़क के दोनों तरफ टैक्सी व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। यदि वहां से इन वाहनों को हटा दिया जाएगा तो ट्रैफिक जाम की समस्या अपने आप ही खत्म हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस से मांग की है। तीसा थाना के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि नकरोड़ में बिना वजह सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के लिए जल्द ही पुलिस की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें