फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: समोट में बस अड्डे की दरकार, सड़क को बना दिया पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दस से पंद्रह मिनट ही रुकती हैं बसें, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते समोट में बस स्टैंड नहीं होने से वाहन मुख्य सड़क पर ही पार्क किए जा रहे हैं। इससे सड़क पर आए दिन तो जाम लगता ही है, राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बसें भी दस से पंद्रह मिनट ही रुकती हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों के पहुंचने से पहले ही बसें रूट पर निकल जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समोट में बस अड्डा नहीं होने की वजह से बसें और अन्य छोटे-बड़े वाहन मुख्य सड़क पर ही पार्क किए जाते हैं क्योंकि, कोई उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करना उनकी मजबूरी है। कहा कि जिस जगह रेन शेल्टर है, उसके अंदर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को रेन शेल्टर में बैठने में दिक्कत होती है। मजबूरन उन्हें कड़ी धूप में ही बस का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वाहनों के खड़ा होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही आए दिन दुर्घटना का भी भय रहता है।
विज्ञापन

किशोरी लाल, मोहन कुमार, जसवीर कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, महिंद्र कुमार आदि का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चल रही है। हालांकि, कई बार यहां बस अड्डा बनाने की मांग की गई है लेकिन, समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उपमंडलाधिकारी नागरिक भटियात पारस अग्रवाल का कहना है कि अगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव मिलता है तो समोट में बस अड्डा बनाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें