फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजस्व विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी पड़ रही भारी

Mon, 02 Feb 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राजस्व विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी लोगों पर भारी पड़ रही है। भरमौर में नायब तहसीलदार, क्लर्क, पटवारी और चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण लोगों को राजस्व से संबंधित कार्य करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में अधिकारी नहीं मिलने से लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कतें जमीनी स्तर पर पटवारी के पद खाली होने की वजह से आ रही है। तहसील भरमौर के अंतर्गत 15 सर्किल हैं, जिसमें चौबिया, सिरडी, कुगति, खणी, तुंदा, औराफाटी, कुठेड़ और रणुकोठी सहित अन्य में पटवारी के पद खाली हैं। दूसरे सर्किल के पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
बर्फबारी के दौरान और अन्य प्राकृतिक आपदा से लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, इसमें पटवारी का आकलन की रिपोर्ट सबसे अहम होती है। स्थानीय निवासी सुरेश, दलीप, पवन, महिंदर, केवल, सूरत, राजीव और गौतम ने प्रदेश सरकार से मांग की है भरमौर तहसील में खाली पड़े राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार तेज सिंह ठाकुर का कहना है खाली चल रहे पदों को लेकर उच्च अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें