फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरिपुर जंगल में लग रहा नशेड़ियों का जमावड़ा

Sun, 14 Jan 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के हरिपुर जंगल में फैली गंदगी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल चंबा के तहत हरिपुर जंगल में इन दिनों नशेड़ियों का जमावड़ा लग रहा है। इससे जंगल के चारों तरफ गंदगी फैली है।
विज्ञापन

नशेड़ियों की टोलियां दिन भर जंगल के बीच बैठकर पार्टियां करती रहती हैं। इसके बाद शराब की खोली बोतलें तोड़कर वहीं फेंक दी जाती हैं। शराब की बोतलों के टूटे हुए कांच जंगली जानवर भी चोटिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं, नशेड़ी जंगल में आग भी लगा रहे हैं। इसके चलते पूरा जंगल आग की चपेट में आने के कारण अपनी हरियाली खो चुका है। हैरानी की बात है कि संबंधित वन बीट का वनरक्षक भी निरीक्षण करने नहीं आता है। यही कारण है कि नशेड़ियों की टोलियां रोजाना जश्न करने के लिए पहुंच रही हैं। स्थानीय लोग भी इससे परेशान हैं। नशे की हालत में नशेड़ी काफी हुड़दंग मचाते हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वन मंडलाधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जल्द ही वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें