फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा चौगान में कम पड़ गए टेंट, शिव भक्तों से भरे सरकारी दफ्तरों के बरामदे

Fri, 06 Sep 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में बा​रिश से बचने के लिए तिरपाल सिर पर ओढ़ कर खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों के बरामदे समेत दुकानों की ओट लेकर श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए रातें काट रहे हैं। राधाष्टमी के बड़े शाही स्नान को लेकर रोजाना आ रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं के आगे चंबा चौगान में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था नाकाफी हो रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए सरकारी कार्यालयों के बरामदों, दुकानों में शरण लेने के साथ तिरपाल सिर पर रखकर आवाजाही करते देखे जा सकते हैं। यात्रा के दौरान इस प्रकार की अव्यवस्था को लेकर श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण काफी नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने यात्रा के दौरान लक्ष्मीनारायण मंदिर का हॉल, नगर परिषद चंबा का हॉल, जनजातीय भवन चंबा के कमरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग की है।

परिचर्चा
जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु बच्चों और परिवार के साथ पहुंचते हैं। इनकी संख्या के आगे चौगान में इंतजाम नाकाफी रहते हैं। प्रशासन को लक्ष्मीनारायण मंदिर, नगर परिषद का हॉल, जनजातीय भवन के कमरों को श्रद्धालुओं के लिए खुलवा देना चाहिए। - अशोक शर्मा
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षो से परिवार समेत मणिमहेश यात्रा के लिए नंगे पांव पहुंचते हैं। यात्रा को लेकर जिला मुख्यालय में पर्याप्त टेंटों की व्यवस्था नहीं होती है। यात्रा के दौरान इस प्रकार की अव्यवस्था श्रद्धालुओं पर भारी पड़ती है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। - करतार सिंह

वीरवार रात को 10:00 बजे जम्मू के भद्रवाह से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा। इसमें करीब 150 श्रद्धालु शामिल हैं। रात को बारिश शुरू हो गई। उन्हें कोष कार्यालय, जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय और न्यायालय परिसर के बाहर शेड में शरण लेनी पड़ी। - गुरजीत कुमार

यात्रा के बड़े स्वरूप के हिसाब से जिला प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। शुक्रवार सुबह भी श्रद्धालु तिरपाल ओढ़कर बारिश से बचते नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से ध्यान न दिया जाना श्रद्धालुओं की मुसीबतों को बढ़ाने का काम कर रहा है। - फुलेल सिंह

चौगान में लगाए गए चार टेंट श्रद्धालुओं की संख्या के आगे नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए प्रबंध करने चाहिए। - मोहन लाल शर्मा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें