फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें अपने सपनों को उड़ान

Fri, 06 Sep 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर 2024 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 83 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस लिंक से आवेदन फॉर्म भरें
https://www.amarujala.com/atul- maheshwari-chhatravritti-2024 https://amarujalafoundation.org/ https://www.amarujala.com/

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75- 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक कक्षाओं में पढ़ने वाले केवल वे विद्यार्थी ही आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 44 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 27.50 लाख रुपये वितरित किए गए थे। व्यूरो
विज्ञापन


एक एमबी से ज्यादा के न हों दस्तावेज
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज एमबी से अधिक न हों अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट दी गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें