फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-कांगड़ा की छह उपजातियों के साथ जोड़ा जाए गद्दी शब्द : सभा

Wed, 11 Feb 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सिप्पी कल्याण सभा चंबा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा-कांगड़ा में गद्दी शब्द से वंचित छह उपजातियों के लोगों के साथ गद्दी शब्द जोड़ा जाए। इस मांग को लेकर पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक नीरज नैयर से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव अत्री ने की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। वहीं, जिला मुख्यालय में उनके लिए भवन निर्माणाधीन है। उसके लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही धारा 118 के तहत जमीन का स्थानांतरण सिप्पी कल्याण सभा के नाम पर किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में सिप्पी कल्याण सभा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सदर विधायक नीरज नैयर की अध्यक्षता में शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा और अपनी मांगों को रखेगा। इस मौके पर रमेश अत्री, राज सिंह, ओम प्रकाश, रमेश कुमार और पारस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें