फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पास देते वक्त हवा में लटक गए बोलेरो कैंपर के पहिये

Fri, 17 Apr 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कुल्लू-पांगी मार्ग पर हवा में लटकी पिकअप।स्रात जागरूक पाठक
विज्ञापन
चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, पांच जिंदगियां बचीं
विज्ञापन

कुल्लू से पांगी सामान लेकर जा रही थी गाड़ी, बीच में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को कुल्लू से जोड़ने वाली संसारी-कुल्लू-मनाली सड़क पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची।
चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 73-5699 कुल्लू से सामान लेकर पांगी जा रही थी। राहूली नामक स्थान पर सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय बोलेरो कैंपर के अगले पहिये सड़क से बाहर निकल गए। संकरी सड़क और ढलान होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की तरफ झुक गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया और सवारियों से बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में पांच सवारियां थीं। गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी और सड़क के किनारे पर ही अटक गई। वाहन चालक पांगी घाटी के पूंटो गांव का निवासी है। वह अकसर कुल्लू से पांगी के लिए सामान ढोने का काम करता है। बाद में गाड़ी को जेसीबी के जरिये सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें