फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छतराड़ी आईटीआई भवन निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छतराड़ी को जल्द अपना भवन नसीब होगा। छह बीघा 17 बिस्वा निजी भूमि ग्रामीणों ने तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर के नाम कर दी है। इससे छतराड़ी आईटीआई की राह में रोड़ा बनी भूमि संबंधी बाध्यता दूर हो गई है। विभाग के नाम जमीन होने के बाद अब आईटीआई भवन संबंधी प्राक्कलन और ड्राइंग बनाकर मुख्य वास्तुकार कार्यालय शिमला भेज दिया गया है जिसे स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आते कठिन भौगोलिक क्षेत्र में यह पहला बड़ा तकनीकी भवन होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आते छतराड़ी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छतराड़ी खुला था लेकिन संस्थान का अपना भवन न होने से किराये के भवन में कक्षाएं चल रही हैं। वर्तमान में जिले भर के विभिन्न हिस्सों से प्रशिक्षु विभिन्न ट्रेडों में कोर्स कर रहे हैं। एशियाई विकास बैंक की ओर से प्रायोजित स्कीम के तहत आईटीआई छतराड़ी के लिए लाखों का बजट, आधुनिक मशीनरी और अन्य सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
छतराड़ी आईटीआई में वर्तमान समय में इलेक्ट्रीशियन की दो यूनिटों में 40 प्रशिक्षु, फीटर ट्रेड में 20, कंप्यूटर में 24 जबकि पंप ऑपरेटर ट्रेड में 20 प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने भवन के लिए अपनी निजी भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर के नाम कर दी है। इसके बाद प्राक्कलन और ड्राइंग तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्य वास्तुकार कार्यालय शिमला भेजी गई है। स्वीकृति के बाद भवन निर्माण कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें