फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द साफ होगा चंबा-चुवाड़ी टनल के निर्माण का रास्ता : पठानिया

Thu, 23 Oct 2025 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गरनोटा स्कूल के सालाना समारोहमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकरने वाले बच्चों को सम्मानित 
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण के लिए जल्द ही रास्ता साफ होगा। इसके कार्य की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। टनल निर्माण के लिए केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से वित्त पोषित करवाने की योजना है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कही। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान विस अध्यक्ष ने विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का भरोसा दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 और 11 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में अन्य विषयों के पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

कहा- केंद्र सरकार नहीं दे रही हिस्सा
विस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से राजस्व अर्जित करने वाली केंद्रीय जल विद्युत कंपनियां भारी राजस्व जुटा रही हैं, किंतु केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को उसके अनुरूप हिस्सा प्रदान नहीं किया जा रहा है। ककरौटी घट्टा में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। दो वर्षों के दौरान 35 से अधिक शुरू की गई सड़क परियोजनाओं के तहत अधिकांश का कार्य संपूर्ण कर लिया है और जल्द इन सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें