फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़े की राह में दब गया स्वच्छता का सच

Mon, 03 Aug 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसाली मोहल्ले में घरों से उठाकर ढांक-नालियों में ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन

लाेग बोले- नालियां बंद होने से हो रहा जलभराव, बीमारियां फैलने का भी बढ़ा डर
आरोप - चेतावनी देने के बावजूद नहीं बदली सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस कूड़े को शहर से बाहर पहुंचना था, वही अब मोहल्ले की ढांक और नालियों में लौटकर लोगों की परेशानी बन रहा है।
स्वच्छता के दावों के बीच जनसाली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां घरों से उठाया कचरा निस्तारण स्थल तक पहुंचने के बजाय रास्तों और नालियों में ठिकाने लगाया जा रहा है। स्वच्छ और सुंदर चंबा का दावा करने वाली नगर परिषद के सफाई व्यवस्था के दावे सवालों के घेरे में है।
लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा एकत्रित करने के बाद उसे डंपिंग स्थल तक पहुंचाने के बजाय मोहल्ले के नीचे ढांक और नालियों में फेंक रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी के साथ दुर्गंध फैल रही है। नालियां भी अवरुद्ध हो रही हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि सफाई कर्मियों को कई बार मौके पर ही ऐसा न करने के लिए चेताया गया लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया। बरसात के दौरान नालियों में फेंका कूड़ा जल निकासी में बाधा बन रहा है। इससे जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जनसाली मोहल्ले के समीप मेडिकल कॉलेज का छात्रावास भी है। ऐसे में खुले में पड़े कूड़े से प्रशिक्षु चिकित्सकों समेत आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रत्येक घर से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए प्रतिमाह 50 रुपये सफाई शुल्क ले रही है लेकिन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा। मोहल्लावासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से संबंधित सफाई कर्मियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनसाली समेत कई मोहल्लों में घरों से कूड़ा उठाकर नालियों और ढांक में ठिकाने लगाया जा रहा है। नगर परिषद मूकदर्शक बनी हुई है। - मनोज कुमार

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के हॉस्टल के साथ नाले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। - राम ठाकुर,
मोहल्ले के प्रबुद्धजनों ने सफाई कर्मियों को नालियों में ठिकाने लगाते पकड़ा है। शिकायतें भी की गईं लेकिन समस्या बरकरार है। - निखिल कुंद्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें