फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करियां मार्ग पर जाम ने छुड़ाए पसीने, देरी से स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां मार्ग पर हरदासपुरा के पास लगा आधा घंटे का यातायात जाम स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे जाम लगा, जो 9:00 बजे खुल पाया। इस बीच दर्जनभर स्कूली वाहन और निजी गाड़ियां सड़क पर थमी रहीं। कई स्कूली बसों में बैठे बच्चे धूप में बेहाल होते दिखे और स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि पूरे आधे घंटे तक यातायात को सुचारु करने के लिए मौके पर कोई भी ट्रैफिक कर्मचारी मौजूद नहीं था। नतीजतन सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अभिभावकों ने इस लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं कि जब रोज़ाना इसी समय मार्ग पर दबाव रहता है तो ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित क्यों नहीं की जाती।
स्थानीय निवासी विकास ठाकुर, प्रिंस, संजय शर्मा, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, नेक सिंह, अजय कुमार और महिंद्र सिंह ने बताया कि करियां मार्ग पर सुबह के समय यह समस्या रोज़ाना होती है। उन्होंने कहा कि पहले भी पुलिस विभाग से इस मार्ग पर स्थायी तौर पर ट्रैफिक कर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान ही पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, सामान्य दिनों में यातायात पूरी तरह राम भरोसे छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

विद्यार्थी और अभिभावक सबसे ज्यादा प्रभावित
यातायात जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली विद्यार्थी और उनके अभिभावक हो रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक बच्चों को स्कूल पहुंचना अनिवार्य होता है, लेकिन ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण कई बार वे देर से पहुंचते हैं। अभिभावकों का कहना है कि नियमित देरी से बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

करियां मार्ग पर सुबह लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही इस पर समाधान निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें