फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरदासपुरा वार्ड की गलियां संवारीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर नगर परिषद की ओर से हर दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आठ अप्रैल तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान शहर की सड़कें और गलियां चकाचक की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को चंबा शहर और हरदासपुरा वार्ड में सफाई कर्मचारियों ने अभियान चलाया। कर्मचारियों ने कई जगह सफाई की। इस दौरान कर्मियों ने गंदगी को पूरी तरह साफ कर गलियों को चकाचक किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। हर रोज दोपहर बाद दो से पांच बजे तक निगम के हर वार्ड में स्थान चिह्नित कर सफाई की जाएगी। इसके लिए ऐसे स्थानों का चिह्नित किया जाएगा, जहां सफाई कम होती है और गंदगी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें