बनीखेत (चंबा)। शिक्षा खंड बनीखेत, सलूणी, सुंडला और कल्हेल के तहत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बट्ट नर्सिंग कॉलेज एवं आईटीआई बौंखरीमोड़ और बट्ट आईटीआई खुशनगरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय रंगड़, रावमापा डलहौजी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पणताह का भ्रमण किया। माध्यमिक विद्यालय बग्गी-द्वितीय के विद्यार्थियों ने बट्ट नर्सिंग कॉलेज एवं आईटीआई बौंखरीमोड़ (बनीखेत) और माध्यमिक विद्यालय मूल किहार, माध्यमिक विद्यालय पलेही, माध्यमिक विद्यालय सेरी, माध्यमिक विद्यालय टिक्कर, माध्यमिक विद्यालय कांडी, माध्यमिक विद्यालय हमलगला, माध्यमिक विद्यालय चटोगा, माध्यमिक विद्यालय लडेर व माध्यमिक विद्यालय किलोड़-द्वितीय के विद्यार्थियों ने बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों संस्थानों के स्टाफ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए संस्थान के बारे में जानकारी दी।