फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार घंटें थमी रही वाहनों की रफ्तार, रोते-बिलखते रहे परिजन

विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बैली गांव के समीप सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के परिजनों समेत ग्रामीण भागे-भागे मौके पर पहुंचे। सुबह 8ः50 बजे हुए दर्दनाक हादसे के बाद परिजन हाईवे किनारे बैठकर रोते-बिलखते रहे। जवान बेटे की मौत के बाद सेना के जवानों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ हाईवे पर एकत्रित होने से चंबा और पठानकोट की ओर छोटी-बड़े सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें सरकारी और निजी बसों समेत अन्य वाहन भी शामिल रहे। मृतक के पिता रण सिंह समेत अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस विभाग से लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें शांत करने के भरसक प्रयास किए लेकिन वे शांत नहीं हुए। हाईवे पर बढ़ते जाम के कारण अपने गंतव्यों की ओर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खैर, माहौल बिगड़ता देख एसडीएम डलहौजी, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव, डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की बात सुन हाईवे के बीचोबीच पड़े ट्रक को एक किनारे करवाया। इसके बाद सुबह 11ः00 बजे के करीब हाईवे छोटे दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया जा सका। इस दौरान सेना के जवानों ने घटनास्थल को रस्सा बांध कर सुरक्षित किया। साथ ही मोबाइल पर वीडियो बनाने वाले लोगों को मना किया गया तो इस पर ग्रामीण तल्ख हो उठे। उन्होंने सेना के जवानों पर एक तो गलती करने और ऊपर से धमकाने के भी आरोप लगाए।
खैर, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत करवाने के प्रयास किए। आखिरकार एसडीएम और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें घर लौटने का आग्रह किया। इस दौरान सेना के आलाधिकारी ने मृतक और घायल युवक के परिजनों को दुर्घटना की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देते हुए सेना की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके बाद ही दोपहर 1ः00 बजे हाईवे वाहनों के लिए बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें