फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा शिल्पकारों का हुनर

विज्ञापन
खज्जियार में शिल्पकला करते करते चंबा के कारीगर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन सीजन से पहले पहुंच रहे सैलानियों को चंबा उत्पाद विक्रय केंद्र खूब आकर्षित कर रहा है। उत्पाद केेंद्र में जहां चंबा रूमाल, चंबा चुख, चंबा चप्पल सहित अन्य उत्पाद मौजूद है तो वहीं दूसरी तरफ अब लकड़ी, स्टोन क्रॉफ्ट के शिल्पकार भी अपनी कारीगरी देश व विदेश तक पहुंचाने में जुट गए हैं। चंबा के इन शिल्पकारों ने अखरोट की लकड़ी से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा तैयार की है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसके अलावा शिव प्रतिमा, दुर्गा माता माता प्रतिमा भी उत्पाद केंद्र में मौजूद है।
विज्ञापन

शिल्पकारों द्वारा चलो चंबा व आई लव चंबा के उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। यह केंद्र डीआरडीए चंबा द्वारा कुछ समय पहले ही शुरू किया गया है। जिसका रिस्पांस अब काफी बेहतर आने लग पड़ा है। शिल्पकार विजय सिंह चंबा के रहने वाले हैं और 25 साल से जुटे हुए हैं। वहीं अपनी कारीगारी दिखा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस उत्पाद केंद्र खोलने का मकसद पर्यटकों तक चंबा के उत्पाद पहुंचाना है। गौरतलब है कि पर्यटक स्थल डलहौजी व खज्जियार में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन यह पर्यटक खज्जियार व डलहौजी से ही वापस हो जाते हैं और चंबा के उत्पादों के की जानकारी नहीं मिल पाती। अब प्रशासन ने खज्जियार में उत्पाद विक्रय केंद्र खोलकर पर्यटकों तक चंबा के उत्पाद पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें