फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कड़ाके की ठंड, बीच राह जवाब दे रहे एचआरटीसी बस के इंजन

Sun, 11 Jan 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला में कड़ाके की ठंड ने हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसों के इंजन जाम कर दिए हैं। एचआरटीसी बसों के इंजन पूरी तरह ठंडे हो जा रहे हैं, जिससे सुबह के समय कई बसें स्टार्ट ही नहीं हो पा रहीं जबकि कुछ बसें चलने के दौरान बीच रास्ते में ही खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

सुबह-सुबह बसों को चालू करने में चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार घंटों की कोशिश के बाद भी बसें स्टार्ट नहीं हो पातीं, जिससे तय समय पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भरमौर और पांगी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड बसों की तकनीकी समस्याओं को बढ़ा रही है। बीते दिनों भरमौर, हरदासपुरा, भरमौर चौक, शीतला ब्रिज, सरोल, पांगी में ठंड से बीच रास्ते में खराब हो चुकी हैं। ऐसे में बसों के बीच रास्ते में खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीजों के साथ सफर कर रहे परिजन ठंड में सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर हैं। कई रूटों पर वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था न होने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि ठंड के कारण बसों में ऐसी समस्या होती है। बसों की जांच तेज कर दी गई है और इंजन को ठंड से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें