चंबा मैहला जातर मेले के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यतिथि विध
चंबा। मैहला जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक सुनील राणा के नाम रही। उन्होंने गद्धियाली और हिमाचली गीतों पर दर्शकों को जमकर नचाया। धूडू नचेया, आ सामिया, रलिया खेरा मेला सहित अन्य गीतों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने जहां सांस्कृतिक गतिविधि के लिए आयोजकों को बधाई दी तो वहीं जातर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। इसमें मैहला की टीम विजेता रही और हिडिंबा इलेवन रजेरा की टीम उपविजेता बनी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। विजेता को 15,000 और उपविजेता टीम को 7100 रुपये इनाम के रूप में दिए। विधायक ने आयोजकों को आश्वासन दिया कि जातर मेले के आयोजन और समृद्धि में उनकी तरफ से जो भी सहयोग जरूरी होगा, वह उसे अवश्य देंगे।