फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुहर अटकी, मशीन भटकी, कागजी जाम में फंसी सेहत

Sun, 19 Apr 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नहीं लगी अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन

20 फरवरी को एनएचपीसी ने साइन किया है एमओयू, नहीं पूरी की गईं औपचारिकताएं

मरीजों को आज भी अल्ट्रासाउंड के लिए 20 किमी दूर चंबा की लगानी पड़ रही है दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में विभाग की लापरवाही के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लग रही है। 20 फरवरी को जिला प्रशासन और चमेरा चरण-तीन प्रबंधन के बीच इसका एमओयू साइन हुआ था।
इसके बाद विभाग ने कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। इस कारण एनएचपीसी चाहकर भी सीएचसी में मशीन नहीं लगा पा रहा है। इसका खामियाजा एक दर्जन पंचायतों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लोग कुछ दिन पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिले थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में संपर्क किया तो पता लगा कि अभी तक औपचारिकताएं ही पूरी नहीं की गई हैं। इसके बाद उपायुक्त ने अपने कार्यालय से पत्र जारी कर विभाग को जल्द कागज तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यदि स्वास्थ्य विभाग ने समय पर औपचारिकताएं पूरी कर ली होतीं तो अब तक सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लग गई होती। विभाग ने क्या सोचकर इसमें देरी की, यह बात लोगों की समझ से परे है। प्यार सिंह, सोभिया राम, चेत राम, हेम चंद, देसराज, सोनू, संजय, हंसराज और केवल कुमार ने बताया कि एक दर्जन पंचायतों के लोग बीमारी का इलाज करवाने के लिए सीएचसी चूड़ी में जाते हैं। डॉक्टर किसी मरीज को अल्ट्रासाउंड का परामर्श देते हैं तो मरीज को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि सभी औपचारिकताएं पूरा कर जल्द मशीन लगाई जाए।

जल्द मशीन नहीं लगी तो देंगे धरना : संजय
पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत ने बताया कि जल्द ही मशीन स्थापित नहीं की गई तो स्थानीय जनता डीसी और सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएगी।

भरमौर क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा लाभ
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगने से भरमौर क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। वहां संचालित नागरिक अस्पताल में भी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जाते। ऐसे में उन्हें चंबा जाने की बजाए चूड़ी में इसकी सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन


इसमें कोई देरी नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जैसे ही उन्हें कागज तैयार करके देगा, उसके तुरंत बाद 32 लाख की नई मशीन स्थापित कर दी जाएगी। - टिकेश्वर प्रसाद, महाप्रबंधक, चमेरा चरण तीन

औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही मशीन स्थापित हो जाएगी। - डॉ. जालम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें