फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यालय को मिली स्वचालित घंटी और विज्ञान पत्रिकाओं की सौगात

Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट में शिक्षा और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय एवं राज्य शिक्षक सम्मान और राष्ट्रीय शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित रसायनशास्त्र प्रवक्ता सुनील कुमार ने विद्यालय को स्वचालित स्कूल बेल की सौगात दी। इस पहल से विद्यालय में समय-पालन और अनुशासन को नई दिशा मिलेगी। अब कक्षाएं निर्धारित समय पर स्वत: संचालित होंगी, जिससे शिक्षण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बन सकेगी। इसी क्रम में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए सुनील कुमार ने विज्ञान आधारित मासिक पत्रिका केमिस्ट्री टुडे और प्रतियोगिता दर्पण की भी शुरुआत की। ये पत्रिकाएं नियमित रूप से छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे न केवल विज्ञान और रसायन विज्ञान की नवीनतम जानकारियों से अवगत होंगे, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें