फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के चचरवास की सड़क 5.27 करोड़ से होगी पक्की

Sun, 22 Feb 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के चचरवास गांव को जोड़ने वाली सड़क अब चकाचक होने वाली है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण चार के तहत 5.27 करोड़ रुपये से इस सड़क को पक्का किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर भी करवा दिए हैं।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम खत्म होते ही ठेकेदार इस कार्य को शुरू कर सकता है। कच्ची सड़क पर टारिंग के साथ-साथ क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटना की संभावनाओं को कम किया जा सके। ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कुछ वर्ष पहले किया गया था, लेकिन कच्ची सड़क होने से वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान थे।
इसी समस्या का निदान करने के लिए विभाग ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में इसे पक्का करने के लिए डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, हंसराज, प्रताप सिंह, रवि कुमार और नरेंद्र ने बताया कि चचरवास गांव में जाने के लिए लोगों को अब वाहनों में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। समतल सड़क पर सुगम सफर की प्राप्ति होगी। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि इस कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि चचरवास गांव की सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर हो का है। जल्द ही इस कार्य को शुरू करवाया जाएगा, इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए विभागीय कर्मचारी इस कार्य में नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें