फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बस के लिए पास, फिर भी नहीं आती एंबुलेंस

Tue, 09 Sep 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कंदला के दर्जन भर गांवों की 2,000 की आबादी को बीमारी के दौरान एंबुलेंस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि पंचायतों के 12 गांवों को जोड़ने वाली मौडी से कुठार, कुठार-धनौता-मऊआ सड़क छह किलोमीटर लंबी है। एचआरटीसी की 42 सीटर बस को भी सड़क पर 10 जनवरी, 2017 को पास किया है। इसका खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ली गई जानकारी के दौरान हुआ है, लेकिन एंबुलेंस सुविधा फिर भी नहीं दी जा रही है। ग्रामीण चमारु राम ने बताया कि दो माह पूर्व उनका पोता बीमार हो गया, जिसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की।
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रदाता कंपनी ने छह किमी नीचे पहुंचने की बात कहते हुए आगे की सड़क एंबुलेंस के लिए पास न होने की बात कही। इसके बाद जैसे-तैसे कर पोते को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरटीआई में खुलासा तो हुआ, लेकिन लोक निर्माण विभाग तक को यह जानकारी नहीं थी कि आखिर सड़क किस मंडल के अधीन आती है। ग्रामीण परस राम, देवराज, विनोद कुमार, संजू, सुरेंद्र कुमार, नानकू राम और चुहडू राम ने बताया कि गांवों को जोड़ने के लिए मऊआ तक सड़क तो बना दी गई है, लेकिन आज तक इस मार्ग पर बस सेवा और एंबुलेंस सेवा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस करते हैं। सलूणी मंडल के तहत इस सड़क पर बस सेवा आरंभ होने से लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मामला ध्यान में है। लोक निर्माण विभाग ने पंचायत में सड़क निर्माण करवा कर इसे पास भी करवाया है। कुमुद उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें