फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बनी नाला, हालत कोई नहीं सुधारने वाला

Sat, 23 May 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी के गैहरना-मथला मार्ग पर पूरी तरह से उखड़ी तारकोल
विज्ञापन


लोग बोले, कई बार विभाग को करवाया अवगत, नहीं ली कोई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी

चुवाड़ी (चंबा)। गैहरना-मथला सड़क अपनी दयनीय हालत पर आंसू बहा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह है कि चार साल पहले से तारकोल सड़क से उखड़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क ने नाले का रूप धारण कर लिया है। बारिश होने पर पानी सड़क के बीचोंबीच बहता है। लोगों के अनुसार इस बारे कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया मगर अभी तक सुध नहीं ली गई। इस बात से लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मार्ग की दूरी करीब चार किलोमीटर है। करीब एक दशक पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। यह मार्ग गैहरना से मथला वाया सेला के लोगों को जोड़ता है। लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, राज कुमार, आलोक कुमार, नरेश कुमार, राज कुमार का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की जल्द सुध ली जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि जल्द ही मार्ग की हालत सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें