फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परेशानी बन गई पक्काटाला में बनाई सड़क

Thu, 09 Apr 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पार्किग बना पक्काटाला का रास्ता, सड़क के दोनों तरफ पार्क की गाड़ियां: संवाद
विज्ञापन
दोनों ओर वाहन खड़ा रहने से वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन

कुछ चालकों ने बनाया पार्किंग स्थल, नप से समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बालू-बाजार मार्ग पर पक्काटाला में हाल ही में तैयार की गई सड़क लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी बन गई है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों ने इसे पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया है।
इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कई दिनों से इस मार्ग पर निर्माण कार्य चला था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब आवाजाही आसान होगी लेकिन सड़क बनते ही कुछ वाहन चालकों ने इसे ही पार्किंग स्थल बना लिया। नतीजतन, जिस सड़क से सुगम सफर की उम्मीद थी, वहीं अब जाम और अव्यवस्था का आलम है। स्थिति यह है कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऐसे में बीच का रास्ता बेहद संकरा हो जाता है। इससे एक समय में एक ही वाहन निकल पाता है। कई बार आमने-सामने वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुमार, विकास कुमार, चमन लाल, हेम सिंह, पूर्ण चंद, खेम राज और विनोद शर्मा ने बताया कि इस अव्यवस्था का ज्यादा असर राहगीरों और छोटे वाहन चालकों पर पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को भी किनारे से निकलने में मुश्किल होती है। बाइक और कार चालकों को बार-बार रुकना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। यदि समय रहते यहां पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें