चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर चनेड़ के समीप हुआ सड़क हादसा छिंदु के परिजनों को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक छिंदु के कंधों पर ही परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार में माता-पिता ही हैं। ट्रक चलाकर छिंदु परिवार की जरूरतें पूरा करता था। पिता मेहनत-मजदूरी कर उसकी मदद करते थे। 18 अक्तूबर को छिंदु का जन्मदिन था। वह 24 वर्ष की आयु पूरी करने वाला था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन से दो सप्ताह पहले ही छिंदु अपने परिवार को अकेला छोड़ गया। । उसके माता-पिता को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं है। छिंदु पठानकोट की तरफ से सीमेंट की गाड़ी लेकर आ रहा था। बीच राह ही उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।