बाथरी (चंबा)। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें निजी कंपनी ने युवाओं के साक्षात्कार लिए।
आईटीआई से पास आउट प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। इस दौरान 2018 से 2024 में उत्तीर्ण 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 65 युवाओं को मौके पर नौकरी मिली। संस्थान के चेयरमैन परवेज अली बट्ट चयनित अभ्यर्थियों को बधाट्दी। उन्होंने कहा कि बट्ट आईटीआई प्रबंधन युवाओं को बेहतरीन व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने सहित प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाता है। बट्ट ने कहा कि संस्थान में भविष्य में भी इस तरह के साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा। संवाद