फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला मोहल्ले में नहीं सताएगी पेयजल किल्लत की समस्या

Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुगला मोहल्ला के लोगों को अब पीने के पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग नई पेयजल लाइन बिछा रहा है। यह लाइन सीधे पेयजल भंडारण टैंक से बिछाई जा रही है। कुछ दिन में इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद लोगों को पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा और नियमित रूप से होगी। किसी को भी पानी के लिए विभागीय अधिकारियों को शिकायत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मोहल्ले में जो पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं, वे काफी पुरानी हैं। इससे आए दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखकर नई लाइन बिछाई जा रही है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि मोहल्ले में नई लाइन जल्द ही बिछा दी जाएगी। इसके बाद उसी लाइन से लोगों को पानी की आपूर्ति दी जाएगी। इसके बाद पानी की किल्लत का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें