फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पोलिंग पार्टी ने 15 किमी पैदल चक्की पहुंचकर डलवाया वोट

Wed, 22 May 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भटियात के चक्की में घर जाकर मतदान करवाने के बाद मतदाता के साथ पोलिंग पार्टी।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में मोबाइल पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटियात विधानसभा क्षेत्र में भी मोबाइल पोलिंग पार्टी घर-घर जाकर, दिव्यांग और उम्रदराज लोगों के मत डलवाने का कार्य शुरू कर चुकी है। इस समय भटियात में 11 सेक्टर में 9 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं। ये इन लोगों के मत डलवाने का काम करेंगी। भटियात में 425 मतदाता इस योजना का लाभ उठाकर घर से ही मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

यह मोबाइल पार्टी 21 मई से अपने कार्य में जुट गई है। भटियात के सबसे दुर्गम क्षेत्र चक्की में पोलिंग पार्टी नंबर 8 ने कठिन रास्ता तय करते हुए वहां पहुंचकर एक व्यक्ति का मत डलवाया। इसके साथ लगते चिहुं गांव में 2 दिव्यांग जनों से मतदान करवाया। चक्की सेक्टर 7 के तहत एक अति दुर्गम पोलिंग स्टेशन है। सेक्टर अफसर डॉ. रूप लाल ने बताया कि यह पोलिंग पार्टी के लिए बहुत चुनौती भरा कार्य है। कहा कि 15 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई का रास्ता तय करते हुए इस पोलिंग पार्टी ने अपना कार्य बखूबी निभाया। एक ही दिन में आना जाना इस रास्ते कोई आसान कार्य नही था। इस पोलिंग पार्टी में रितुल, मदन पाल, प्रकाश सिंह शामिल थे। यह घर-घर मतदान का अभियान 21 मई से 26 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें