फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालावन हत्याकांड को भुलाकर पुलिस ने बीस किमी पीछे हटाई चेक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कालावन हत्याकांड को भुलाकर पुलिस विभाग ने सतरूंडी स्थित चेक पोस्ट को बीस किलोमीटर पीछे हटाकर बैरागढ़ में शिफ्ट कर दिया है। कालावन में आतंकवादियों द्वारा 35 लोगों की हत्या करने के बाद सतरूंडी में पुलिस की चेक पोस्ट खोली गई थी। वर्ष 1998 में कालावन के साथ लगते जम्मू-कश्मीर के इलाके से आतंकवादी चंबा में दाखिल हुए और कालावन में 35 लोगों को गोलियाें से मार गिराया। पांच लोगों को अपने साथ बंदी बनाकर ले गए। जिनका आज दिन तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में सतरूंडी से बीस किलोमीटर चंबा की तरफ पोस्ट को हटाकर बैरागढ़ में चलाना भविष्य में लापरवाही बन सकती है। क्योंकि कालावन में आज भी भेड़ पालक अपने पशु धन के साथ रुकते हैं। ऐसे में दो अगस्त 1998 को हुए नरसंहार को प्रशासन व पुलिस विभाग को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बैरागढ़ में चल रही पुलिस की चेक पोस्ट सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों की एंट्री व सवार लोगों का डाटा इकट्ठा करने तक सीमित रह गई है। चेक पोस्ट से आगे सतरूंडी की तरफ जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। बैरागढ़ से आगे जाने पर जेएंडके से सटा इलाका शुरू होता है।
बैरागढ़ चेक पोस्ट से रोजाना पांगी व साच पास की तरफ करीब 200 वाहन जाते हैं। बैरागढ़ से आगे कालावन व सतरूंडी में उनकी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। बैरागढ़ से आगे जाने पर मोबाइल फोन का नेटवर्क भी बंद हो जाता है। ऐसे में अगर पर्यटकों व अन्य लोगों से कोई घटना घटित होती है तो उसकी जानकारी भी पुलिस तक समय पर नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने कहा कि सतरूंडी स्थित चेकपोस्ट में रहने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बैरागढ़ में शिफ्ट की गई है। रोजाना तैनात पुलिस जवान सतरूंडी तक पेट्रोलिंग करते हैं। कुल मिला कर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए जवान मौके पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें