फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में काम करने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

Fri, 12 May 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बेटे के साथ खेतों में काम करने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान व्यास देव (75) पुत्र मुसदी राम निवासी गांव गगल डाकघर भांदल के रूप में हुई है। व्यास देव शुक्रवार को सुबह के समय अपने बेटे के साथ खेतों में काम करने के लिए गया था जहां पर पांव फिसलने की वजह से वह खाई में जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचा पाते, उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें