फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्री लोक अदालत में चालकों से वसूला जुर्माना

Fri, 12 May 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष चंद भसीन की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 500 चालान पेश हुए। इनमें से 103 चालानों तहत एक लाख 29 हजार 700 रुपये का जुर्माना चालकों से वसूला गया। अदालत में प्रस्तुत न होने वाले चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया है। प्री-लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 500 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से 103 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें