फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में प्राचीन मुक्तिधाम के रास्ते की ली जाए सुध

Sun, 29 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्राचीन मुक्तिधाम के रास्ते की सुध ली जाए। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध चंबा शहर के प्राचीन मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग वर्तमान में दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इस मार्ग से शहर के लगभग 8 वार्डों के लोग शव यात्रा लेकर गुजरते हैं। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चौगान नंबर 3 क्षेत्र के मध्य स्थित स्थान पर पारंपरिक रूप से अर्थी को विश्राम एवं तर्पण के लिए रखा जाता है। यह स्थान बढ़ते अतिक्रमण के कारण अत्यंत संकुचित हो गया है। इससे न केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पक्का टाला मोहल्ला से मुक्तिधाम (भगौत क्षेत्र) तक लगभग आधा किलोमीटर की दूरी वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर है। वर्षों से इसके सुधार एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि मुक्तिधाम मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त किया जाए। क्षतिग्रस्त मार्ग एवं सीढ़ियों का मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। मार्ग के खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। यह जानकारी महासचिव सुरेश कश्मीरी ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें