फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों को डरा रही लुड्डू विद्यालय की डगर

Wed, 31 Dec 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गुवाड़ी गांव से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विद्यालय लुड्डू तक पैदल रास्ता खस्ताहाल है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को रही है। छोटे बच्चों को तो अभिभावकों को पीठ पर उठाकर लेकर जाना पड़ रहा है। विद्यालय में जंजला, तंहोटू और गुवाड़ी के बच्चे पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के लिए तीन किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है और रास्ता भी ढलान जैसा है।

स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, सन्नी कुमार, प्रदीप कुमार दिनेश कुमार और संजय ने बताया कि यह रास्ता चलने लायक नहीं बचा है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का और कोई रास्ता नहीं है। पंचायत प्रबंधन और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान न हो पाना चिंता का कारण बना हुआ है। बावजूद इसके अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते की मरम्मत की जाए।

उधर, लुड्डू पंचायत के प्रधान उमा देवी ने बताया कि यह बात सही है कि यह रास्ता काफी खराब हो चुका है। इसकी मरम्मत के लिए दो बार प्रस्ताव डाला, लेकिन बजट का प्रावधान नहीं हो पाया। बअब आगामी 14 जनवरी को होने वाली ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इस रास्ते की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें