फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला परिषद और बिजली बोर्ड के कर्मियों की पुरानी पेंशन हो बहाल

Mon, 04 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। न्यू पेंशन योजना के कर्मचारी महासंघ की चंबा इकाई ने जिला परिषदों और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में इकाई के अध्यक्ष सुनील जरियाल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सुनील जरियाल ने बताया कि ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि 14 मई 2003 से पहले विज्ञाप्ति भर्तियों को केंद्रीय अधिसूचना के अंतर्गत पुरानी पेंशन में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


अनुबंध सेवाओं को पेंशन लाभों में गिना जाए और 1 जुलाई 2025 को जारी पत्र को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही जिला परिषद के कर्मचारियों का विभागों में विलय किया जाए, एजी ऑफिस शिमला में पेंडिंग सामान्य भविष्य निधि खातों के नंबर और पुरानी पेंशन बहाली के केस जल्द स्वीकृत किए जाएं। इसके अलावा उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने साथ ही मुख्यमंत्री का चंबा दौरा खराब मौसम के कारण रद्द होने को लेकर भी विस अध्यक्ष से बात की। उन्होंने पठानिया से आग्रह किया कि कर्मचारियों के मसलों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उनसे बातचीत करके उनका समाधान करवाने का प्रयास करें l इस मौके पर जिला महासचिव विजय शर्मा, राज्य प्रचार सचिव अमित, संविधान पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह, मुकेश चौधरी, राजेश देवल और मंजीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें