फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संसारी नाला किलाड़-थियोट-तांदी सड़क पर सफर होगा सुगम

विज्ञापन
संसारी नाला किलाड़-​ ​थियोट-तांदी एसकेटीटी सड़क पर तारकोल बिछाते बीआरओ।  जागरूक पाठक
विज्ञापन
लोगों को पांगी से वाया मनाली-जम्मू होकर नहीं पहुंचना पड़ेगा चंबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। संसारी नाला किलाड़-थियोट-तांदी सड़क पर सीमा सड़क संगठन की ओर से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ प्रोजेक्ट दीपक के तहत ब्लैक टॉपिंग तारकोल बिछाई जा रही ही। इससे पांगी से वाया मनाली-जम्मू होकर चंबा का रुख करने वाले पांगीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सीमा सड़क संगठन ने तारकोल बिछाने का कार्य जनवरी 2026 में भारी बर्फबारी के कारण रोक दिया था। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी ने पांगीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किलाड़ से चंबा वाया सचे जोत मार्ग पर बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद पड़ जाती है। पांगी से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता किलाड़ वाया मनाली-कुल्लू मार्ग ही बचता है लेकिन, किलाड़ के अधीन आने वाले क्षेत्र में सड़क की हालत बर्फबारी और बारिश के कारण खस्ताहाल हाे चुकी है। इस वजह से यहां से गुजरना चालकों और राहगीरों के लिए चुनौती बना रहता है। पंगवाल एकता मंच ने बीआरओ से लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए तारकोल बिछाने की मांग की थी। इसके बाद अब आखिरकार सीमा सड़क संगठन की ओर से संसारी नाला किलाड़-थियोट-तांदी सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। बीआरओ के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मार्ग पर बचे हुए सभी हिस्सों पर तारकोल बिछाने की प्रक्रिया को एक तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें