फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया प्रचार का शोर, अब पहुंचेंगे डोर-टू-डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार सायं पांच बजे से प्रचार-प्रसार थम गया। प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों ने चंबा, भटियात, डलहौजी, भरमौर और चुराह में अपने दल-बल और समर्थकों के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों संग मिल कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत दूर-दराज के गांवों में पहुंचकर वोट मांगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए एक दिन शेष बचने पर प्रत्याशी और उनके समर्थक अब घर-घर पहुंच कर और फोन के जरिये मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाने में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी में 628 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 87 संवेदनशील और 19 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इसके अलावा मतदान के दिन निर्वाचन आयोग की ओर से 314 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के पांच विस क्षेत्रों के दस मतदान केंद्रों में दो-दो महिला मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इनमें 40 महिलाएं मतदान कर्मियों समेत महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के चंबा स्थित भूरि सिंह संग्रहालय और डलहौजी स्थित राजकीय महाविद्यालय सलूूूणी मतदान केंद्र विशेष मतदाताओं के लिए चिह्नित किए गए हैं। कुल मिला कर चुनाव में 3,140 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारी होंगे। एक पोलिंग पार्टी में कुल चार मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे।
बर्फबारी वाले मतदान केंद्र बनेंगे चुनौती
कबायली क्षेत्र पांगी के 36 और चुराह स्थित एक मतदान केंद्र में बर्फबारी के बीच पहुंचना जहां पोलिंग पार्टियों की दिक्कतें बढ़ा गया तो वहीं मतदान के दिन इन पोलिंग बूथों तक पहुंचना मतदाताओं के लिए चुनौतीपूर्ण बनने वाला है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने बताया कि अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें